करहल
पीड़ित महिला तीन बच्चो के साथ पहुंची थाने करहल थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई !
पति,सास व ससुर ने मारपीट कर घर से निकाला करहल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी नीरज पत्नी मुकेश कुमार ने तहरीर देते हुए बताया है कि सुबह 7 बजे हमारे पति,सास व ससुर ने मारपीट कर गाली गलौज करते हुए घर से निकाल दिया है।
पति रोज शराब के नशे में मारपीट करते है। और ससुर भी दारू पीकर हमे उल्टा सीधा बोलते है और हमे बच्चो सहित आज घर से निकाल दिया है। हमारे पति हमे कुछ खाने को नही देते है। हम अपनी मेहनत से पैदा करके अपना भरण पोषण करते है। उसे भी छीन झपट कर ले जाते है। हमारा सारा जेबर भी बेच डाला है। पीड़ित महिला ने करहल थानाध्यक्ष को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई !
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















