आगरा- एत्मादपुर पुलिस द्वारा ए सी पी सुकन्या शर्मा एवं एत्मादपुर थाना अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह के आदेश पर एत्मादपुर के बरहन चौराहा एवं बरहन रोड पर मोटर वाहन अधिनियम एवं यात्री सुरक्षा के तहत कल ब्रहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन की सघन चैकिंग की गई, बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चालकों को एत्मादपुर कस्बा इंचार्ज तेजवीर सिंह चौहान ने समझाया कि हैलमेट जीवन का सुरक्षा कवच है यह हमें धूप और धूल से भी बचाता है दरोगा पवन कुमार ने चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया सभी गाड़ियों के आवस्यक दस्तावेज देखे, जिन चालकों पर गाड़ी संबंधित आवस्यक कागजात नही थे उन पर कानूनी कार्यवाही की गई कुछ तीन पहिया ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थी, उन पर भी सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए कार्यवाही की गई थाना अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने बताया कि यह मेगा चेकिंग अभियान ए सी पी शुकन्या शर्मा के आदेश पर चलाया गया है उनका कहना था कि ऑटो चालकों की कई दिन से ओवर लोडिंग सवारी तथा अन्य शिकायतें आ रही थी इस मेगा चेकिंग अभियान में एक मोटर साइकिल एवं नौ औटोस् को सीज किया गया है एवं पांच औटोस् का चालान किया गया है
इस सघन चैकिंग अभियान में उप निरीक्षक तेजवीर सिंह चौहान, पवन कुमार यादव
एस आई यू टी संदीप राठी, राज कुमार, सुहेल, एवं उमर तथा कांस्टेबल विष्णु चौधरी, अभिनव कुमार, एवं उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे
रिपोर्ट- डॉ रमेश सोलंकी (वरिष्ठ पत्रकार)
खबर एक्सपर्ट न्यूज़ चैनल एत्मादपुर















