• Latest
  • Trending
  • All
– आगरा में सूखा सर्राटा और पडोस (मथुरा) में जल से भरपूर लौकिक अनुभूतियों का आनंद. हरनाल एस्केप से मिलने वाला 150 क्यूसेक गंगाजल ‘क्रूज तैराने’ को हो रहा इस्तेमाल .

– आगरा में सूखा सर्राटा और पडोस (मथुरा) में जल से भरपूर लौकिक अनुभूतियों का आनंद. हरनाल एस्केप से मिलने वाला 150 क्यूसेक गंगाजल ‘क्रूज तैराने’ को हो रहा इस्तेमाल .

June 13, 2024

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

March 7, 2026
मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

March 7, 2026
मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

March 6, 2026

मैनपुरी-होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

March 1, 2026

मैनपुरी- गृह अनुभाग उ.प्र.शासन के कम में जो शस्त्र लाइसेंस दि.29 जून 2020 तक एन.डी.ए.एल.एलिस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाये हैं,वह दि.30 जून 2020 से अवैध समझे जायेंगे-अंजनी कुमार सिंह

February 27, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 26, 2026

मैनपुरी-आपराधिक व असामाजिक तत्वों,निहित स्वार्थ तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये-अंजनी कुमार सिंह

February 24, 2026
मैनपुरी-आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 24, 2026
मैनपुरी-करहल थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने त्रमासिक निरीक्षण किया।

मैनपुरी-करहल थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने त्रमासिक निरीक्षण किया।

February 22, 2026
मैनपुरी-आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही रहें काबिज,किसी भी लेखपाल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर न हो अवैध अतिक्रमण- जिलाधिकारी अंजनी कुमार।

मैनपुरी-आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही रहें काबिज,किसी भी लेखपाल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर न हो अवैध अतिक्रमण- जिलाधिकारी अंजनी कुमार।

February 21, 2026
मैनपुरी-करहल नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,खसरा–रूबेला लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन ।

मैनपुरी-करहल नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,खसरा–रूबेला लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन ।

February 20, 2026
मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नेअभिलेखागार में वर्ष 1995-96 की गार्ड फाइल का अवलोकन भी किया।

मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नेअभिलेखागार में वर्ष 1995-96 की गार्ड फाइल का अवलोकन भी किया।

February 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

– आगरा में सूखा सर्राटा और पडोस (मथुरा) में जल से भरपूर लौकिक अनुभूतियों का आनंद. हरनाल एस्केप से मिलने वाला 150 क्यूसेक गंगाजल ‘क्रूज तैराने’ को हो रहा इस्तेमाल .

by News Editor
June 13, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
– आगरा में सूखा सर्राटा और पडोस (मथुरा) में जल से भरपूर लौकिक अनुभूतियों का आनंद. हरनाल एस्केप से मिलने वाला 150 क्यूसेक गंगाजल ‘क्रूज तैराने’ को हो रहा इस्तेमाल .
529
SHARES
1.5k
VIEWS

प्रेस रिलीज प्रकाशनार्थ – आगरा में सूखा सर्राटा और पडोस (मथुरा) में जल से भरपूर लौकिक अनुभूतियों का आनंद. हरनाल एस्केप से मिलने वाला 150 क्यूसेक गंगाजल ‘क्रूज तैराने’ को हो रहा इस्तेमाल .

Civil Society of Agra

Taj International Airport-Agra deserves it-Jaago Agra

(Movement initiated by Civil Society of Agra-Regd)

Address- 16/16, Lakshmi Bhawan, Moti Lal Nehru Road, Ghatia Azam Khan, Agra-282003.

Email-sarccconf.agra2@gmail.com cell-+919837820921.

Date-13-6-24.

प्रेस रिलीज प्रकाशनार्थ

गोकुल बैराज बदहाल,आगरा को नाला समतुल्य पानी का हो रहा है ‘डिसचार्ज’
–हरनाल एस्केप से मिलने वाला 150 क्यूसेक गंगाजल ‘क्रूज तैराने’ को हो रहा इस्तेमाल

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने मंडल की एक मात्र सक्रिय वाटर वॉडी ‘ गोकुल बैराज’ की बदहाली पर चिंता व्यक्त की है, इसका निर्माण 2003 में यमुना नदी में अविरल जलप्रवाह को सुनिश्चित करने के साथ ही 30 क्यूसेक मथुरा और बृंदावन को तथा आगरा को न्यूनतम 115 क्यूसेक यमुना जल का डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिये हुआ था । वर्तमान में बैराज से डउन स्ट्रीम में आगरा के लिये जो जलराशि डिसचार्ज की जा रही है,वह नियत मात्रा से कहीं कम है। इस पानी की गुणवत्ता भी डी ओ आदि अन्य मानकों से बेहद न्यून तथा शहरी क्षेत्र के नालों के पानी के लगभग समतुल्य सी है।
सबसे ज्यादा चिंता का विषय गोकुल वासी और श्रद्धालु हैं,जो कि अपनी दिनचर्या की आदत ,आवश्यकता और गोकुल तीर्थ के प्रति आस्था के कारण बैराज के डाउन में ठकुरानी घाट से लेकर रमण रेती तक विस्तृत तटीय क्षेत्र में प्रदूषण की चिंता किये बिना ही यमुना नदी में स्नान किया करते हैं।जबकि प्रथम दृष्टया: प्रतीत होता है,कि यमुना नदी में स्नान करने करने के नाम पर उन्हें आस्था के वशीभूत जिस जल में डुबकी लगानी पड़ती है,वह किसी भी प्रकार से बिना शोधन के मानव उपयोग का नहीं है।

–गोकुल के घाटों पर ‘शावर’ या ‘टव’ युक्त स्नाग्रह बनें

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा का मानना है कि गोकुल में मानव स्वस्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत शुद्ध या शोधित पानी के ‘शावर’ या ‘टव’ वाले स्नान ग्रह बनवाये जायें।जिनमें स्वच्छ पानी से स्नान कर यमुना नदी में डुबकी लगाने वाले स्नानार्थी स्नान कर मानसिक और शारीरिक रूप से भी अपने को नहाया धोया महसूस कर सकें। पब्लिक के लिये उपलब्ध समुद्र तटों पर सामान्य रूप से इस प्रकार के स्नाग्रह क्षेत्र का नगर निगम से लेकर ग्राम पंचायतें तक बनवाती हैं। चूंकि गोकुल स्थानीय निकाय अपनी राजस्व आय की दृष्टि से इस प्रकार के स्नाग्रह बनाने और संचालित रखने में असमर्थ है, इस लिये यह कार्य उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के द्वारा करवाया जा सकता है, वैसे भी परिषद के कार्यक्षेत्र में गोकुल है।

–हरनाल एस्केप की जगह अब पचावर ड्रेन होकर दिया जाये गंगा जल

चूंकि वृंदावन से लेकर गोकुल तक यमुना नदी के 14 कि मी भाग में पानी की भरपूरता है और मथुरा क्रूज लाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काशी की तर्ज पर ‘गरुण’ क्रूज की सेवा शुरू हो चुकी है।इस लिये आगरा की पेयजल जरूरत को दृष्टिगत हरनाल एस्केप से 150 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज अपर गंगा कैनाल की मांट ब्रांच से पोषित बलदेव रजवाह के एस्केप ‘पचावर ड्रेन ‘ होकर गोकुल बैराज के डाउन में डिस्चार्ज किया जाना शुरू होना चाहिये। वैसे भी कूज संचालन के लिये पानी की गुणवत्ता खास महत्व नहीं रखती है, इस लिये गंगा का पानी व्यर्थ में गोकुल बैराज के अप स्ट्रीम में डालने का कोई औचित्य ही नहीं रह गया है। वहीं गोकुल बैराज के डाउन में गंगाजल डिसचार्ज होना शुरू होते ही आगरा के लिये यमुना नदी अत्यंत राहतकारी हो जायेगी।वैसे भी गंगा का पानी यमुना नदी के पानी में प्रदूषण को कम कर पेयजल के लिये शोधन लायक बनाने के लिये ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मिलना शुरू हुआ था न कि क्रूज के तैरने लायक यमुना नदी का जलस्तर बनाये रखने के लिये।

–अब यमुना का पानी वाटर सप्लाई के लिये उपयोग में नहीं

बृज क्षेत्र के प्रमुख मीडिया माध्यमों से आ रहे है उनके अनुसार मथुरा-वृंदावन की वाटर सप्लाई के लिये अब पाडला फाल से पोषित गंगा जल पाइप लाइन के पानी का ही उपयोग किया जा रहा है। अपर गंगा कैनाल मांट ब्रांच के हरनाल एस्केप का पानी यमुना नदी का जलस्तर ( लेवल) क्रूज तैरने लायक बनाये जाने के लिये आवंटित नहीं हुआ था इस लिये इस व्यवस्था को जारी रखने का अब औचित्य ही नहीं रहा। वैसे भी हरनाल एस्केप चैनल की हालत अत्यंत खराब है,वहीं बल्देव रजवाह मांट नहर की टेल(टर्मिनल) से एक अन्य राजवाह (धिंगैटा राजवाह) के साथ निकलता है। बल्देव रजवाह का एस्केप ‘पचावर ड्रेन ‘ रेणुका घाट (रुनकता) के अपस्ट्रीम में यमुना में गंगा जल डिस्चार्ज करने की भरपूर क्षमता रखता है। एत्मादपुर के विधायक डॉ धर्मपाल सिंह और सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य स्व. रमन जी पचावर ड्रेन से आगरा के लिये यमुना नदी में गंगा जल डिस्चार्ज करने का प्रयोग करवा चुके हैं।

–यहां यमुना नदी में जल के लिये आरतियां, वहां चल रहे हैं क्रूज

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने कहा है कि आगरा में नागरिक यमुना नदी की दुर्दशा से बेहद दुखी हैं,आस्था से जुडी परपरंपरा और शहरवासियों की जनवेदना को अभिव्यक्त करने के लिये प्रख्यात पर्यावरण एक्टिविस्ट श्री बृज खंडेलवाल और मथुरेश जी मंदिर बेलनगंज के महंत पं.जुगल किशोर श्रोत्रिय,जी सूखी यमुना नदी में पानी की भरपूरता के लिये जहां एक दशक से अधिक समय से लगातार सांध्य आरती व पूजन आदि कर रहे हैं,वहीं नदी में आगरा के हक का पानी गोकुल में नदी का बहाव सीमित कर दुबई से आयात किये गये क्रूज ‘गरूण ‘ का संचालन किये जाने जैसे अत्यंत सीमित उपयोगिता के पर्यटन बढावा देने के नाम पर प्रयोग हो रहे हैं।

सीवरेज उपचार योजना का करवाये क्रियान्वयन

आगरा को मिलने वाले यमुना नदी के प्रदूषित पानी का करण दिल्ली के ओखला बैराज और हरियाणा से किये जाने वाले पानी को माना जाता है, लेकिन गोकुल बैराज के अपर्स्टीम में मथुरा-वृंदावन के नाला और सीवर के प्रबंधन को कार्यरत सेवा प्रदाता भी कम नहीं हैं। वर्तमान में मथुरा और वृंदावन में सीवेज उत्पादन 47 एमएलडी है, जिसके 2035 में बढ़कर 61 एमएलडी होने की उम्मीद है। मथुरा में उपलब्ध कुल सीवेज उपचार क्षमता 44 एमएलडी है। हाइब्रिड एन्युटी आधारित पीपीपी मोड (एचएएम) के तहत मथुरा सीवेज योजना सीवर टैपिंग को प्रभावी है। कई साल से प्रभावित इस योजना की कागजी स्थिति क्या है,यह तो जल निगम और वरिष्ठ अधिकारी ही जानते होंगे किंतु देश में अपशिष्ट जल उपचार के इतिहास में अपनी तरह की पहली बताये जाने वाली इस योजना जमीनी स्थिति असरहीन ही लगी। योजना के तहत नए सीवेज उपचार संयंत्रों (एसटीपी) के विकास के साथ-साथ मौजूदा उपचार बुनियादी ढांचे के पुनर्वास और संचालन को एकीकृत करने जैसे महत्वाकांक्षी कार्य होने हैं।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा की टीम में राजीव सक्सेना,अनिल शर्मा, असलम सलीमी और कांति नेगी थे.

चित्र परिचय :- Mathura Cruise Ship : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को क्रूज सेवा की सौगात दी है। (साभार : न्यूज ग्राम डेस्क)
—-गोकुल बैराज से आगरा के लिए डिसचार्ज कम कर दिये जाने के बावजूद जरूरी जलस्तर न हो पाने के कारण क्रूज संचालन हो रहा मुश्किल।
–आगरा में सूखा सर्राटा और पडोस में जल से भरपूर लौकिक अनुभूतियों का आनंद

अनिल शर्मा

सेक्रेटरी

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share212Tweet132SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

March 7, 2026
मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

March 7, 2026
मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

March 6, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In