महाराजगंज से ओम धर जायसवालकी रिपोर्ट
जनपद महाराजगंज के नगर पंचायत परतावल चौराहे पर सांसद एवं कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी कलाकार आम्रपाली ने उमड़े जन सैलाब से भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट।
बताते चले परतावल चौराहे पर निरहुवा का काफिला ज्यो पहुंचा अपने प्रिय सांसद को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ गया।जन सैलाब को देख कर निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ने जनता जनार्दन से मार्मिक अपील किया कि पंकज चौधरी को अधिक से अधिक मत देकर लोक सभा पहुचाने का काम करे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर देश के विकास में योगदान करे। यह रोड शो परतावल से भिटौली,शिकारपुर, घुघली,सिसवा होते हुए महाराजगंज के लिये प्रस्थान करेगा तथा रोड शो के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स भिटौली थाना सहित श्यामदेउरवा थाना मौके पर मुस्तैदी दिखाई इसी क्रम में सांसद प्रत्याशी पंकज चौधरी, पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया,परदेसी रविदास, ब्लॉक प्रमुख पनियरा, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह सहित क्षेत्र के सम्माननीय लोग रोड शो के दौरान मौजूद रहे


















