आज 5 सितम्बर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा के नेतृत्व में एक जन जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों तथा उनके परिजनों द्वारा भी सक्रिय भूमिका अदा की गई। कार्यक्रम में जिला अस्पताल से आई काउंसलर पूजा कुलश्रेष्ठ द्वारा उपस्थित लोगों को तंबाकू नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा किस प्रकार तंबाकू के सेवन से मुक्ति पा सकते हैं सरकार की तरफ से क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं इनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक प्रतिरक्षरण अधिकारी अभि तांशु नारायण द्वारा लोगों से तंबाकू छोड़ने के लिए स्वयं प्रयास करने तथा अन्य लोगों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ विपिन कुमार डॉक्टर सुनैना अग्रवाल बीपीएम अंशुल पचौरी परवेज आलम, मयंक सुनील अंजना सिकरवार हेमंत यादव शोभा ओम लता आदि उपस्थित रहे।















