लखीमपुर-खीरी। पत्रकार समाज हेतु सदैव सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की अलख जगाने वाले संगठन ऐप्जा (आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की एक बैठक पलिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के चीफ कोआर्डिनेटर उ0 प्र0 अनुराग एम. सारथी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से ऐप्जा पत्रकार संगठन का विस्तार करते हुए पलिया तहसील अध्यक्ष विवेक अर्कवंशी, तहसील उपाध्यक्ष रिजवान खान व महामंत्री जितेंद्र सिंह का मनोनयन किया गया।
मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने संगठन के चेयरमैन रवीन्द्र मिश्रा, चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी सहित जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला व पलिया तहसील प्रभारी जीआर बाबा का आभार प्रकट करते हुए संगठन का विस्तार कर सदैव पत्रकार हितों की लड़ाई लड़कर संघर्ष करने की बात कही।
इस मौके पर संगठन की पलिया तहसील कार्यकारिणी में संरक्षक डीपी मिश्रा, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल एव उप सचिव के रूप में मयंक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी ने कहा कि विगत दो दशकों से भी ज्यादा समय से संगठन के चेयरमैन रवीन्द्र मिश्रा पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करते आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज ऐप्जा से जुड़ा पत्रकार चेयरमैन रवीन्द्र मिश्रा के संरक्षण में अपने आप को संरक्षित और सुरक्षित महसूस कर रहा है। संगठन सदैव पत्रकारों हितों की लड़ाई लड़ता आया है, जो आगे भी जारी रहेगी।





















