लखनऊ
बजट को लेकर पूर्व कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनुराग गौतम ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक बजट है,यह बजट हर वर्ग के लिए है।
गौतम ने कहा कि बजट 2024 से निःशुल्क राशन योजना को 2029 तक 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया।
ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये आवंटित। 25,000 से ज़्यादा गांवों को सड़क संपर्क प्रदान किया जाएगा।
10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आवास संबंधी ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा।
इस बजट में भारत दुनिया में तीसरी आर्थिक शक्ति बने यह रखा गया,देश में सड़क बने, हाईवे बने,अस्पताल बने,सरकार का फोकस कांग्रेस ने क्या किया !
60 साल में कांग्रेस बताएं हमें कितने एम्स बनाए कितने आई आई एम बनाए !
आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं,यह पहले क्यों नहीं हो पाया।
रिपोर्ट:-खबर एक्सपर्ट





















