
विकास खंड खंदौली मे ” एक पेड़, मां के नाम ” अभियान अंर्तगत ब्लॉक कार्यालय परिसर मे मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख द्वारा बरगद का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया, 41 पंचायत मे से चयनित 16 ग्राम पंचायत मे मियावाकी पद्धति पर आधारित पोधारोपण कराया गया, इसके अतरिक्त शेष 35 ग्राम पंचायत मे पौधारोपण हुआ, ग्राम पंचायत पोइया, बांधनू, रूपधनू और ग्राम आवलखेड़ा मे ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, उपजिलाधिकारी एत्मादपुर संगम लाल गुप्ता व बीडीओ अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पौधे लगाकर मियावाकी पद्धति पर आधारित पौधारोपण का शुभारंभ किया, ब्लॉक स्तर पर कुल एक लाख सैंतीस हजार पौधो को लगाया गया, इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एत्मादपुर संगम लाल गुप्ता, नोडल अधिकारी, बीडीओ अमित कुमार, एडीओ आईएसबी ऋषि कुमार, एडीओ पंचायत पंकज यादव, अवर अभियंता ई. राजेश कुमार, टी ए सुनील यादव, विग्नेश शर्मा, प्रधान रबिंद्र सिंह, श्याम सुंदर, ग्राम सचिव राजकुमार, बृजमोहन कुशवाह, अमित रावत, यशवेंद्र कुमार, रूपेंद्र चाहर, वीरेंद्र सिंह, रोजगार सेवक मनीष, अखिल चौहान, ऋषभ परमार उपस्थित रहे।

















