मैनपुरी जिला एवं सत्र न्यायालय के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह काल्पनिक नाम ने अपनी सास व साले द्वारा एक शादी के कार्ड में अधिवक्ता दमाद का नाम बिना उनकी अनुमति के छपवाने व रिश्तेदारो में वितरित करने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ टी सी के न्यायालय में मानहानी का केस पंजीकृत कराया।मामला यह हैं कि अधिवक्ता की ससुराल बेबर के मरकीचिया मोहल्ला में है जहाँ वह ओर उसकी पत्नी व बच्चों का आना जाना नही है उसका परिवार कभी भी कोई शादी व गमी में नही गया उसकी सास जगमाया देवी हेडमास्टर से रिटायर है उसनेअपनी पुत्री की शादी की शादी दिनांक 10 मई 2024 को बेवर में संपन्न कराई थी उसकी शादी के कार्ड में अधिवक्ता दामाद का नाम व उसकी पत्नी का नाम स्वागतकर्ता के रूप में अधिवक्ता के बिना अनुमति के अंकित कराया और उपरोक्त शादी का कार्ड अपने रिश्तेदार व्यवहारियों में बांटा गया किंतु अधिवक्ता दामाद जो स्वागत कर्ता में नाम पर दर्ज कराया गया था उसे शादी कार्ड भी नहीं दिया जब रिश्तेदार व्यवहारी जो शादी में पहुंचे उन्होंने शादी में ना आने के कारण अधिवक्ता से पूछा तो उन्होंने शादी के कार्ड में आपका नाम स्वागत कर्ता में लिखे जाने की जानकारी अपने साडू भाई से प्राप्त हुई जिस पर अधिवक्ता दमाद ने अपनी सास जगमाया देवी एवं साल इंजीनयरआशीष वर्मा उर्फ सनी को इसके संबंध में कारण पूछा जब हमारा आपके परिवार से कोई आना-जाना नहीं है हम हमारा परिवार आपके यहां किसी भी संबंध रिश्तेदारी और गमी में नहीं आते हैं उसके बावजूद भी आपने हमारा नाम अपनी पुत्री की शादी के कार्ड में किसके अनुमति से छपवाया जिस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया जिस पर अधिवक्ता द्वारा एक लीगल नोटिस जगमाया देवी,आशीष कुमार को भेजा जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया उसके बाद पुनः पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र भेजा इस पर भी कोई कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता दमाद जो कि सिविल कोर्ट मैनपुरी व जिले के प्रतिष्ठित अधिवक्ता है उन्होंने उनका नाम शादी के कार्ड में स्वागतकर्ता में दर्ज करने पर इसे अपनी मानहानि माना इसके लिए उन्होंने अपनी सास जगमाया देवी और साला इंजीनियर आशीष और सनी वर्मा बेवर के विरुद्ध अंतर्गत धारा 499,500 ,501आईपीसी में मानहानि का केस सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी की न्यायालय में अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया व आकांक्षा दुबे के द्वारा दर्ज कराया!
जिसकी बयान के लिए 14 जून तारीख नियत की गई है।


















