ब्लाक प्रमुख पति बने क्षेत्र पंचायत के लिए भगवान
एत्मादपुर। ग्राम सुजानपुर में चल रही भागवत कथा मैं क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपा देवी पत्नी छोटे लाल यादव एवं 4-5 पड़ोसियों के साथ भागवत कथा सुनने के लिए गांव में गए थे अचानक अज्ञात चोरों ने घरों के ताले चटकाए और एवं सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. इस विषय की सूचना ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार को हुई तो मौके पर पहुंचकर क्षेत्र पंचायत की समस्या को सुना और तत्काल थाना प्रभारी बरहन राजीव कुमार को अवगत कराया. प्रमुख अवधेश कुमार के अवगत कराने के बाद पुलिस ने तत्काल एफ आई आर दर्ज की और कार्यवाही मैं जुटी. ब्लाक प्रमुख इति सिंह पति अवधेश कुमार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चाहे समाजसेवा हो या भगवान के नाम पर एवं एत्मादपुर विधानसभा में सर्व समाज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.चोरी की सूचना मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपा देवी पत्नी छोटे लाल यादव निवासी सुजानपुर के गांव में कई लोगों के यहां हुई समुचित चोरी को लेकर ब्लाक प्रमुख पति अवधेश सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को दी आर्थिक सहायता जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्य का लेंटर ढल जाएगा इस दौरान उपस्थित रहे. एत्मादपुर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह उर्फ़ रामू, पूरन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, तोताराम क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनेश, मेघ सिंह बौद्ध, शेर सिंह, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुलायम सिंह चौहान



















