मैनपुरी/करहल
सपा सांसद डिम्पल यादव ने मैनपुरी में चकबंदी प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण किसानों की आत्महत्या के मामलों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
डिम्पल यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है,कि विकासखंड करहल क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया के नाम पर घूसखोरी,मनमानी और खुली अनियमितताएं चल रही हैं।
उन्होंने 12 मार्च 2026 को ग्राम तरा (मौजा भांती) निवासी प्रदीप कुमार यादव और 07 अप्रैल 2026 को ग्राम दौलतपुर (मौजा भांती) निवासी संग्राम सिंह द्वारा की गई आत्महत्याओं का जिक्र किया।
रिपोर्ट अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
करहल
मो0-8433480854📞


















