करहल/मैनपुरी
करहल थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी पंचायत के मजरा नगला मदारी निवासी एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका की पहचान राखी पांडे (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है,घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार राखी पांडे का विवाह लगभग नौ वर्ष पूर्व नगला मदारी निवासी प्रवीण दुबे उर्फ कल्लू पुत्र सुरेंद्र दुबे के साथ हुआ था।
राखी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है,जिनमें सबसे बड़ा पुत्र अतुल दुबे (उम्र 7 वर्ष),पुत्री अन्नू दुबे (उम्र 5 वर्ष) और सबसे छोटा पुत्र सनी दुबे (उम्र लगभग 2 वर्ष) शामिल हैं।
परिजनों के मुताबिक यह घटना 18 तारीख की शाम लगभग साढ़े सात बजे की बताई जा रही है।
राखी का मायका ग्राम पंचायत सहस में है,मायके पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही राखी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के भाई विपिन पांडे ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने राखी के साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया,जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उन्होंने यह भी दावा किया कि घायल अवस्था में राखी ने स्वयं उनके सामने ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और जहर दिए जाने की बात कही थी।
घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के उपरांत दिन शुक्रवार को मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


















