करहल/मैनपुरी
करहल थाना पुलिस ने लगभग सात माह पूर्व गायब हुई,शादीशुदा महिला को बरामद कर स्वजनों को सकुशल सिपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार अंजली देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी नगला भदोरिया 21 मई को करहल मार्केट आई थी,वहीं से कहीं गायब हो गई। स्वजनों के काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।
सुनील कुमार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई,गुरुवार को थाना पुलिस उप निरीक्षक शिव कुमार गौतम व महिला सिपाही विमलेश कुमारी को जानकारी हुई कि अंजली देवी मैनपुरी बस स्टैंड पर बैठी हुई है।
तत्काल पहुंचकर पुलिस ने अंजली को हिरासत में ले लिया,स्वजनों को फोन कर सूचना दी गई वह भी मैनपुरी बस स्टैंड पर पहुंच गए।
पति ने पत्नी को पहचान लिया,थाना करहल आकर सुजनों को सिपुर्द कर दिया।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी













