• Latest
  • Trending
  • All
मैनपुरी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, गलत प्रविष्टि करने वालों पर होगी कठोर करवाई-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह

मैनपुरी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, गलत प्रविष्टि करने वालों पर होगी कठोर करवाई-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह

December 7, 2025

मैनपुरी-संम्पूर्ण समाधान दिवस दि.02 मई को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा।

May 1, 2026
मैनपुरी-जिलाधिकारी के 5 बड़े सख्त आदेश,अधिकारी 10 बजे ऑफिस आएं,हर शिकायत का मौके पर समाधान हो।

मैनपुरी-जिलाधिकारी के 5 बड़े सख्त आदेश,अधिकारी 10 बजे ऑफिस आएं,हर शिकायत का मौके पर समाधान हो।

April 28, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

April 27, 2026

Etmadur में Yogiraj classes के छात्रों ने UP Board में लहराया परचम

April 24, 2026
मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

April 21, 2026
मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

April 20, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

April 14, 2026
मैनपुरी-13 अप्रैल को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में माता का भव्य दिव्य जगराता । 

मैनपुरी-13 अप्रैल को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में माता का भव्य दिव्य जगराता । 

April 11, 2026
मैनपुरी-प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने साइबर थाने और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।

मैनपुरी-प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने साइबर थाने और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।

April 11, 2026
मैनपुरी-सपा सांसद डिम्पल यादव की मांग: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ।

मैनपुरी-सपा सांसद डिम्पल यादव की मांग: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ।

April 7, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ऐतिहासिक उपलब्धि !

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ऐतिहासिक उपलब्धि !

April 1, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।

March 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

मैनपुरी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, गलत प्रविष्टि करने वालों पर होगी कठोर करवाई-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह

by News Editor
December 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
मैनपुरी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, गलत प्रविष्टि करने वालों पर होगी कठोर करवाई-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह
513
SHARES
1.5k
VIEWS

मैनपुरी
06 दिसम्बर,2025
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील किशनी में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जब जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख चन्दरपुर मुडौसी नि.ओमवीर सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गाटा संख्या-1570 जो चकबंदी से पूर्व तालाब के रूप में दर्ज था,चकबंदी के उपरांत नयी खतौनी बनाते समय लेखपाल से मिली भगत कर निजी कास्त में दर्ज करा लिया गया है,ग्रामसभा की भूमि पर भी कई व्यक्तियों के नाम दर्ज किये गये हैं,शिकायतकर्ता ने प्रकरण की जांच कर तालाब की भूमि में दर्ज किये गये नामों को निरस्त कर भूमि तालाब के नाम ही खतौनी में अंकन किये जाने की मांग की,जिसे गंभीरता से लेते हुये उन्होने उप जिलाधिकारी किशनी को आदेशित करते हुये कहा कि पूर्व के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण करें !

यदि तालाब की भूमि पर किसी खातेदार का नाम गलत ढंग से दर्ज किया गया हो तो उसे तत्काल निरस्त कर प्रविष्टि करने वाले का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोरतम् कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे. तालाब,विद्यालय,चकरोड़, मरघट,खलिहान हेतु चिन्हित भूमि मौके पर खाली रहे, राजस्व अभिलेखों का नियमित निरीक्षण किया जाये,किसी भी सार्वजनिक भूमि पर गलत प्रविष्टि न हो,सुनिश्चित किया जाये।

पहाड़पुर सोनासी नि.संगीता देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव के गाटा संख्या-830 जो ऊसर बंजर में दर्ज है,पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है,जिस कारण आवागमन बंद हो चुका है,अनाधिकृत कब्जे को हटाने की कहने पर दबंग द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है,जिस पर उन्होने उप जिलाधिकारी से कहा कि मौके पर जाकर यथा स्थिति का निरीक्षण करें यदि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण किया गया हो तो उसे अबिलम्ब हटवाना सुनिश्चित करें,चकमार्ग, सम्पर्क मार्ग,सड़क आमजन के आवागमन के लिए हैं,यदि आम रास्ते पर किसी के द्वारा जबरन कब्जा कर अवरोध उत्पन्न किया जाये तो उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।

उन्होने उपस्थित अधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि जन-शिकायतों का प्रभावी,गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निराकरण प्रत्येक विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है,किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में यदि विलंब हुआ या निराकरण गुणवत्तापूर्वक नहीं हुआ और शिकायतकर्ता द्वारा पुनःशिकायत की गई
तो संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तयकर कार्यवाही होगी।

उन्होने भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर कहा कि राजस्व,पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्यवाही करें!

भूमि संबंधी विवाद,अनाधिकृत कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनःकब्जा किया जाए तो दोषियों के विरूद्ध भू-माफिया अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाए।

आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील किशनी में दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आए 35 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र निराकरण हेतु प्रस्तुत किए,जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादी का तत्काल राहत प्रदान की।

ग्राम कमलपुर नि. सुनीता ने राशन कार्ड बनवाने,दिबन्नपुर नि.रेनू ने लापता पुत्री की बरामदगी कराये जाने,ग्राम बरूआहार महौली नि.सर्वेश ने पैतृक भूमि की बिकी रोके जाने, मु.कष्णा नगर नि.सुमन ने मेढ़ तोड़कर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने,जासमई नि. धर्मेन्द्र सिंह,अनुरूद्ध प्रताप सिंह,जितेन्द्र सिंह,रामसिंह आदि ने दुकानों पर विपक्षियों द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे को रोके जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की,जिसे संबंधित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा,मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी.गुप्ता,उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा,जिला विकास अधिकारी अजय कुमार,उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र,उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता,ए.आई.जी स्टांप पवित्र कुमार,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के.अरुण,तहसीलदार घासीराम सहित अन्य घासीराम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अजय कुमार

खबर एक्सपर्ट

मैनपुरी

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share205Tweet128SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

मैनपुरी-संम्पूर्ण समाधान दिवस दि.02 मई को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा।

May 1, 2026
मैनपुरी-जिलाधिकारी के 5 बड़े सख्त आदेश,अधिकारी 10 बजे ऑफिस आएं,हर शिकायत का मौके पर समाधान हो।

मैनपुरी-जिलाधिकारी के 5 बड़े सख्त आदेश,अधिकारी 10 बजे ऑफिस आएं,हर शिकायत का मौके पर समाधान हो।

April 28, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

April 27, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In