मैनपुरी
डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष को मैनपुरी ज़िला का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगो ने दी बधाई।
तहसील क्षेत्र के गाँव सूरत भिड़ोरा के मूल निवासी हरीश यादव को समाजवादी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष इं.विनीत कुशवाहा द्वारा की गई है, जिन्होंने हरीश यादव को मनोनयन पत्र जारी किया है।
हरीश यादव को उनकी नेतृत्व क्षमता और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह समाजवादी छात्र सभा के मिशन को आगे बढ़ाने और छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इं. विनीत कुशवाहा ने कहा,”हरीश यादव एक समर्पित और कर्मठ नेता हैं। हमें विश्वास है कि वह समाजवादी छात्र सभा को नए ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”
हरीश यादव ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,”मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। मैं छात्रों के हितों के लिए काम करने और समाजवादी छात्र सभा को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी


















