जल जीवन मिशन के तहत दिया गया प्रशिक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षक हुए शामिल, जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक
मैनपुरी के करहल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल की सुचारु रूप से व्यवस्था को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास खंड करहल मे आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में आंगनवाणी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई और अपने ग्राम पंचायत मे लोगो को जागरूक करने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण में डायरिया से रोकथाम के लिए तरल पदार्थ जैसे कि पानी, नारियल पानी, ओआरएस का सेवन की सलाह दी गई।
जल संरक्षण की दी गई जानकारी
पानी की बचत के लिए ब्रश करते समय या शेविंग करते समय नल को बंद रखें, पानी के नल, पाइप और बाथरुम मे किसी भी लीकेज को तुरंत ठीक करवाये।परिवार के सभी सदस्य को पानी की बचत के महत्त्व के बारे में शिक्षित करे। पानी की निकासी की व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
इस अवसर पर जल निगम डीपीएमओ आशीष मिश्रा जल निगम ट्रेनर विकास पटेल ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप राजपूत धनवीर यादव एवं आंगनवाड़ी आशा एएनएम महिला स्वयं सहायता समूह अध्यापक आदि लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी


















