करहल
संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में धरती के श्रृंगार हेतु विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जेपी यादव ने आम के पौधे लगाएं।
उन्होंने कहा वृक्ष धरा का श्रृंगार है। बिना वृक्ष के जीवन संभव नहीं है ।वृक्षों द्वारा ही हमें अमूल्य ऑक्सीजन,फल,छाया,इमारती लकड़ी,औषधियां आदि मिलती है !
वृक्ष इसके बदले में हमसे कुछ नहीं लेते हैं ।इसलिए हम सभी को संकल्प के साथ पेड़ लगाने भी चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। हम लोग पेड़ तो लगा देते हैं लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। वृक्ष बच्चों की तरह होते हैं !
जिस तरह हम बच्चों की परवरिश करते हैं उसी तरह हमें पेड़ों की परवरिश करनी चाहिए !
आज पूरी दुनिया गर्मी से त्रस्त है और अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाओं से पस्त है। इसका मूल कारण धरती से वृक्षों की कटान ही है इसलिए प्रत्येक बच्चे को एवम शिक्षक को कम से कम एक वृक्ष लगाने चाहिए तथा समाज के और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह,सीनियर विंग प्रभारी विजेंद्र सिंह,जूनियर विंग प्रभारी सुधीर कश्यप,किड्स विंग प्रभारी सोनी कनौजिया, अकाउंटेंट सुरेन्द्र कुमार, ट्रैफिक प्रभारी अंशुल यादव,सत्यराम गार्ड, रामनरेश माली आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा !
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















