करहल
घिरोर चौराह पर वाहनों की चेकिंग की वाहनों से हूटर व शीशों से काली फिल्म हटवाई !
करहल थाना पुलिस ने गाड़ियों पर लगे स्टीकर हटाए,सायरन और काली फिल्म भी उतारी, कस्बा के घिरोर चौराहे पर बडे़ स्तर पर गाड़ियों पर पद और जाति लिखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया चौराह पर वाहनों को रोक कर हूटर,सायरन और शीशों पर चढ़ी काली फिल्में उतारी गई।
सबसे ज्यादा वाहनों पर पुलिस या पुलिस के साइन के स्टीकर मिले। उन्हें हटाया गया भविष्य में दोबारा स्टीकर न लगाने की चेतावनी दी गई।
अभियान के तहत रविवार को क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह के नेतृत्व में चौराह पर खड़ी गाड़ियों पर जाति और पद लिखने वालों को रोका गया। स्कूटर,बाइक और चार पहिया वाहन जिन पर पुलिस,उत्तर प्रदेश सरकार,अन्य शब्द लिखे हुए हैं उन्हें हटाया गया। इसके अलावा जिन चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थीं,उन्हें भी उतरवाया गया।
हूटर और सायरन लगाकर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने लोगों से अपील कि वो अपने वाहनों से इस तरह के स्टीकर खुद हटा लें। नंबर प्लेट पर केवल नंबर ही लिखें। एवं यातायात के नियमों का पालन करें।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह,थाना प्रभारी ललित भाटी,पुलिस वल के साथ मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















