उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा को गुणवत्ता सुधारने के लिए तमाम प्रयास करते हुए दिखाई देती है, लेकिन उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल बड़ा होने के चलते हर विद्यालय तक सरकार पहुंच नहीं पा रही ।। ऐसे विद्यालयों तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार पीपीपी मॉडल के तहत आगे बढ़ती दिखाई दे रही है ।। आगरा जनपद के ऐसे ही विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए हिंदुस्तान पैट्रोलियम आगे आया है।। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक के महुआ खेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित तीन विद्यालयों का कायाकल्प करने जा रहा है ।। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने महुआ खेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक के समक्ष 12:30 लाख रुपए के अनुदान राशि से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए दिए गए संसाधनों को सुपुर्द किया ।। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पदाधिकारियों ने कहा कि अप्रैल में पुनः शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे… जिसमें आगरा के साथ साथ आसपास के जनपदों के विद्यालयों के कायाकल्प के लिए किस तरह आगे बढ़ा जा सकता है उस पर मंथन किया जाएगा…. बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक उप निदेशक महेश चंद ने बताया कि इस तरह का सहयोग निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों और अध्यापकों का मनोबल भी बढ़ाने का काम करेगा ।।















