करहल/मैनपुरी
करहल थाना क्षेत्र के किशनी रोड बम्बे के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान लवकुश (25 वर्ष) पुत्र अनार सिंह एवं अनिल कुमार (30 वर्ष) पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। दोनों घायल अण्डनी गांव, थाना करहल के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर करहल चौकी प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करहल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
मौके पर मौजूद रहे — करहल चौकी प्रभारी सतीश कुमार,108 एम्बुलेंस (UP-32-FG-2175),ईएमटी हर्ष कुमार,पायलट नीतीश कुमार, स्थानीय ग्रामीण।
पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















