करहल/मैनपुरी
करहल क्षेत्र के गांव नगला किरथुआ के पास एक्सप्रेसवे पुल के नीचे कई दिनों से एक गाय घायल अवस्था में पड़ी हुई है….
घायल गाय दर्द में कराह रही है और उसके इलाज की आवश्यकता है,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
क्षेत्रीय पशुपालन विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर कब तक यह गाय इलाज की बाट जोहती रहेगी ?
प्रशासन और पशुपालन विभाग की यह अनदेखी कहीं न कहीं सिस्टम की असंवेदन शीलता को उजागर करती है।
बीमार गाय का शीघ्र इलाज कराया जाए..
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















