• Latest
  • Trending
  • All

भड़के ग्रामीणों ने वर्दी फाड़ी,जमकर हुई हाथापाई,ग्रामीणों का आरोप रिश्वत के लिए रोंध था खाली ट्रैक्टर

September 28, 2024

Etmadur में Yogiraj classes के छात्रों ने UP Board में लहराया परचम

April 24, 2026
मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

April 21, 2026
मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

April 20, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

April 14, 2026
मैनपुरी-13 अप्रैल को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में माता का भव्य दिव्य जगराता । 

मैनपुरी-13 अप्रैल को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में माता का भव्य दिव्य जगराता । 

April 11, 2026
मैनपुरी-प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने साइबर थाने और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।

मैनपुरी-प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने साइबर थाने और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।

April 11, 2026
मैनपुरी-सपा सांसद डिम्पल यादव की मांग: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ।

मैनपुरी-सपा सांसद डिम्पल यादव की मांग: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ।

April 7, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ऐतिहासिक उपलब्धि !

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ऐतिहासिक उपलब्धि !

April 1, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।

March 28, 2026
मैनपुरी-करहल बुझिया नहर के समीप खेत में तेज रफ़्तार थार अनियंत्रित होकर खेत मे गिरी,हादसे मे चार लोग घायल ।

मैनपुरी-करहल बुझिया नहर के समीप खेत में तेज रफ़्तार थार अनियंत्रित होकर खेत मे गिरी,हादसे मे चार लोग घायल ।

March 24, 2026

मैनपुरी-ईद-उल-फितर के मौके पर जनपदवासियों को मुबारकवाद देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह।

March 20, 2026

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

भड़के ग्रामीणों ने वर्दी फाड़ी,जमकर हुई हाथापाई,ग्रामीणों का आरोप रिश्वत के लिए रोंध था खाली ट्रैक्टर

by News Editor
September 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS

  • दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए पुलिस वाले, अवैध वसूली के चक्कर में किसान की मौत से बवाल
  • मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर किसान की मौत,पुलिस कर रही थी पीछा,
  • भड़के ग्रामीणों ने वर्दी फाड़ी,जमकर हुई हाथापाई,ग्रामीणों का आरोप रिश्वत के लिए रोंध था खाली ट्रैक्टर
  • मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया बवाल,बुलानी पड़ी पीएसी,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शु्क्रवार को उस वक्त बवाल हो गया, जब एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई। मामला मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र का है। इलाके का रहने वाला लोकेश उर्फ सोनू नामक युवक मिट्टी लेने ट्रैक्टर से गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वालों ने अवैध वसूली के लिए खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का जीप से पीछा किया। उनसे बचने को लेकर यह हादसा हो गया। आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने उससे 500 रुपये की घूस मांगी थी।

उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद में ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच भीषण भिड़ंत हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक शख्स की हत्या कराई है. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्रामीण की संदिग्ध मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरा लिया. ग्रामीणों ने पुलिस जीप की हवा निकाल दी. ग्रामीणों का आरोप पुलिस वालों ने अवैध वसूली के लिए खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का जीप से पीछा किया जिससे हादसा हुआ.

पुलिस वालों पर ग्रामीण की हत्त्या का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि खेत से मिट्टी उठा कर प्लॉट में भराव कर रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई.
लोकेश उर्फ सोनू की संदिग्ध मौत का मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के गांव की तरफ का है.घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। ग्रामीण की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया. ग्रामीणों ने घेर कर भीड़ ने पुलिस वालों को पीटा. एक सिपाही भीड़ की पिटाई से बेहोश हो गया.ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जबरन ट्रैक्टर चालक को रुकने पर मजबूर किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गुस्साए ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा-जसपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर खनन की अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस आए दिन उनसे जबरन वसूली करती है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह शांत नहीं बैठेंगे।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के थानों से भी फोर्स बुलाया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि वह तभी मानेंगे जब पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इन सबके बीच मौत के मामले में चार पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. दो नामजद औऱ दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है.

उधर मृतक के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि लोकेश कुमार रात्रि लगभग 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर जा रहा था तभी 2 बजकर 38 मिनट पर ग्राम प्रधान केशव कुमार के पास फोन आया कि मैं थाने से बोल रहा हूं. लोकेश कुमार उर्फ मोनू ट्रेक्ट्रर से मिट्टी डालने का काम रहा है. ग्राम प्रधान ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है. मैं फोन करके पता करता हूं. जब ग्राम प्रधान ने लोकेश से पता किया कि तुम कहां हो लोकेश ने बताया कि मैं अपने खेत पर जा रहा हूं तभी प्रधान ने इसके घर वालो से सम्पर्क कि कि तुम कहां हो?

FIR के अनुसार मृतक के परिजन ने दावा किया कि हम रास्ते में निकले थे कि तभी सफेद रंग की गाडी हमे रास्ते मे मिली जिसमे 4 पुलिसकर्मी बैठे थे आगे बैठे 2 पुलिसवालो की पहचान हमें थी जिसमें अनीस (सिपाही) व नरेश (सिपाही) थे व अन्य 2 और पुलिसवाले पीछे बैठे थे. जब हमने उनसे पूछा कि साहब कहां से आ रहे हो तो उन्होंने कहा कि मोनु लेकेश नाम का लड़का ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था हम उसका पीछा कर रहे थे और कहकर चले गये.

एफआईआर में कहा गया है कि हम खेत पर पहुंचे तो कहा लोकेश मौजूद नहीं था. हमने इधर उधर देखा तो लोकेश का कहीं हीं था. तब हमने सोचा कि किसी के यहां काम करने चला गया होगा. जब काफी समय तक घर नही आया तो हम और परिवार वालो ने तब तलाश करना शुरू कि तो सड़क से लगभग नहर को जाते हुए नहर से 50 मीटर अन्दर कोहराम सिहं के खेत के पास मृत अवस्था मे मिला.

आरोप है कि उपरोक्त शख्स आये लोकेश से पैसे लेकर मिट्टी का कटान कराते थे लेकिन जब लोकेश ने मना किया तो उसे जान से मारन की धमकी देते थे और कहते थे हम तुझे झूठे केस में फसांकर तेरा टैक्टर सीज करा देगें. जब उक्त व्यक्ति ने लोकेश का पीछे किया तो वह डर कर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा तो उन्होंने ने लोकेश के साथ ही मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया व उसका शव टैक्टर के नीचे दबाकर मौके से फरार हो गये.

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share198Tweet124SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Etmadur में Yogiraj classes के छात्रों ने UP Board में लहराया परचम

April 24, 2026
मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

April 21, 2026
मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

April 20, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In