मैनपुरी
आज मैथिल ब्राह्मण समाज के प्रदेश स्तरीय नेता श्री पप्पू लाल झा मैनपुरी पहुंचे,जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद झा के आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने जनपद के कुछ सम्माननीय व्यक्तित्वों से मिलने की इच्छा भी प्रकट की।
इस खबर की जानकारी मिलते ही मौके पर मैथिल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुजीत कुमार शर्मा,मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री संजय पारासर,श्री गोविंद मैथिल,श्री रामलड़ते शर्मा,श्री मोनू शर्मा,श्री अमर सिंह जी,श्री बेटाराम शर्मा,और श्री विनीत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
इन सबके बीच आगामी सामाजिक कार्यक्रमों और समाज की उन्नति पर गंभीर चर्चा हुई। इसके पश्चात पप्पू लाल झा जी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री राकेश उपाध्याय जी से मिलने के लिए निकल गए।
आपको बताते चलें कि पिछले 78 वर्षों से उत्तर प्रदेश में रह रहे मैथिल ब्राह्मण अपने अस्तित्व और पहचान को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दुर्भाग्यवश,अभी तक किसी भी सत्ताधारी दल ने उनकी समस्याओं और दर्द को समझने की कोशिश नहीं की।
श्री पप्पू लाल झा ने यह संकल्प लिया है कि समाज मेरा साथ दे मैं सम्पूर्ण मैथिल ब्राह्मण समाज की आवाज़ को इतना बुलंद कर दूंगा कि सत्ता के गलियारों से गूंजती हुई हुक्मरानों के कानों तक पहुंचेगी!
श्री पप्पू लाल झा का ध्येय स्पष्ट है उत्तर प्रदेश के हर जिले के समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों,राजनैतिक दलों से जुड़े समाज के वरिष्ठ नेताओं, और समाज के आम जनों से मिलकर उन्हें एकजुट होने का आह्वान करना।
उनका दृढ़ विश्वास है कि अगर समाज के हर व्यक्ति का साथ और सहयोग मिला,तो मैथिल ब्राह्मण समाज का आने वाला समय स्वर्णिम युग की तरह होगा, जहां उनके अधिकारों और पहचान को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा,बल्कि उनकी गरिमा को सर्वोच्च स्थान मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा यह वही समाज है जिसने सदियों से देश की संस्कृति और विद्या को समृद्ध किया,अपने ज्ञान,कौशल और परिश्रम से समाज को नई दिशा दी। और आज जब यह समाज उत्तर प्रदेश में 78 वर्षो से अपने अधिकारों और पहचान की पुनर्स्थापना की लड़ाई लड़ रहा है, तब हमें एकजुट होकर इस संघर्ष का हिस्सा बनना चाहिए।
पप्पू लाल झा जी ने अपील करते हुए कहा,”मैथिल ब्राह्मण समाज के भाइयों और बहनों,यह समय अपनी आवाज़ को बुलंद करने का है।
हमारे समाज की हुंकार इतनी प्रबल होनी चाहिए कि सत्ता के गलियारे हिल उठें और हमारे अधिकारों की गूंज हर कोने तक पहुंचे।
अगर आप सबका सहयोग और साथ मिला,तो वह दिन दूर नहीं जब मैथिल ब्राह्मण समाज का आने वाला समय एक स्वर्णिम काल होगा।
अब समय है कि हम सभी मैथिल ब्राह्मण अपने छोटे-छोटे मतभेदों को दरकिनार करें और समाज की एकता को प्राथमिकता दें। छोटी-छोटी बातों से दूरियां बनाना और समाज से अलग होना हमारे संघर्ष को कमजोर करता है।
यह हमारे धैर्य और एकजुटता की परीक्षा का समय है,और हमें यह साबित करना होगा कि हम अपने हक़ और सम्मान के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।
आइए,एक साथ मिलकर इस संघर्ष को एक नई ऊंचाई दें, ताकि आने वाली पीढ़ियां हमारे योगदान को बीबी गर्व से याद करें और मैथिल ब्राह्मण समाज के स्वर्णिम युग का स्वागत कर सकें!
इस मौके पर श्री पप्पू लाल झा के साथ श्री सत्य देव झा, श्री भूपेंद्र झा,और श्री राजेश झा भी मौजूद थे!
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी





















