करहल
तहसील मुख्यालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
अपनी मांगों को लेकर अड़े भाकियू के पदाधिकारी
भाकियू के पदाधिकारियों ने तहसील मे डाला डेरा !
तहसील परिसर मे चूल्हा जलाकर बनाया खाना
करहल तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए हैं।
किसान नेताओं का आरोप है कि नगर पंचायत बरनाहल द्वारा किसान के खेत में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है,जिसके विरोध में किसानों ने धरना दिया है।
किसान नेताओं ने किसानों के खेत की पैमाइश करवाने की मांग की थी,लेकिन मांग पूरी न होने पर किसानों ने धरना देने का फैसला किया है।
एसडीएम और तहसीलदार ने किसान नेताओं से वार्ता की,लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई समझौता नहीं हो सका
अधिकारियों से हुई वार्ता मे नहीं बनी सहमति रात मे भी जारी है भाकियू का धरना प्रदर्शन
और किसान अपनी मांगों के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे !
किसानों के खेतों में निर्माण कार्य को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
किसानों की मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। किसानों के समर्थन में स्थानीय लोग भी धरने पर बैठ गए हैं।
प्रशासन किसानों की मांगों पर विचार कर रहा है,लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।



















