करहल /मैनपुरी
सर्व प्रथम विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्र/छात्राओ को बताया कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को आंध्र प्रदेश,के तिरूतनी में गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था !
वह भारतीय इतिहास के एक महान विद्वान,दार्शनिक और राजनेता थे।और बताया कि सर्वपल्ली जी का जन्मदिन मनाने के लिए काफी बुद्धिजीवियों के द्वारा काफी आग्रह को स्वीकार कर कहा कि मेरा जन्म शिक्षक दिवस के रूप में मानया जाए ।
आज हम सब शिक्षक दिवस मना रहे शिक्षकों को बताया कि शिक्षक ही दुनियां में ऐसा व्यक्ति जो किसी प्रकार का भेदभाव पक्षपात लालच नहीं करता और अपने कार्य को निष्पक्ष कर्मठता के साथ निर्वहन करता है।
आजकल शिक्षा के क्षेत्र में नई नई टेक्निक्स आ गई है उन सभी का सहारा लें और प्रयोग करें बच्चों कोआगे बढ़ाएंआप सभी में वो ताकत है जो डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन में है आप भी आदर्श अधायपक बन सकते है आज के बच्चे राष्ट्र निर्माता है और हम सभी राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और मैं शिक्षण व्यवस्था के लिए जहां भी मेरी जरूरत होगी।हम वहां भरसक प्रयास करेंगे ।
इसी क्रम में प्रबंधक सरिता सिंह ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आप डॉक्टर सर्वपल्ली जी की एवम आदर्श शिक्षकों के द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में शामिल करेंगे तो आपको निश्चित ही सफल एवम आदर्श व्यक्ति बनेंगे और अध्यापकों को कलम,बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया ।
शिक्षक दिवस पर छात्र/छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित,बुके ग्रीटिंग,अध्यापकों को देकर टीचर्स डे मनाया !
बच्चे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की भूमिका में देव शर्मा 7Aएवं असित यादव 7B और कई छात्र /छात्राओं ने अपने विद्यालय के अध्यापकों का अभिनय मेघना वर्मा ईशांत,नैतिक,रिजा,प्राची,महक,रिया,आर्यन,दुष्यंत उत्कर्ष,यश,यशवीर,लविश,हैप्पी स्नेहा आदि बच्चों ने प्रस्तुत किए !
इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रजीत,सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजय राठौर,बृजेंद्र कुमार, सुनील कुमार,सुधीर कुमार,हरि सर यादव,प्रवीण,सुरेंद्र कनौजिया,प्रभात कुमार प्रफुल्ल सिंह चौहान धर्मेंद्र यादव,महावीर,अनूपशाक्य सचिन कश्यप पुष्पेंद्र संतोष कुमार,बबीता गुप्ता,कुसुम यादव,रीता,सोनम,सोनी कनोजिया,अर्चना कश्यप,सिमरन जैन ,नजमा सैयद,मुस्कान,दीक्षा सिंह मधु, आदि मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी



















