करहल
संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल के संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल,संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल एवम सेंट वी.पी एस में राखी प्रतियोगिता एवम थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
जिसमें कक्षा 5 से 12 तक छात्र /छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जिनमें सीनियर सेकेंडरी में शिवानी ग्रुप ने प्रथम स्थान,कृतिका ग्रुप ने द्वितीय तथा असित ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में इंशा ग्रुप ने प्रथम स्थान,समृद्धि ग्रुप ने द्वितीय स्थान एवं प्रांशी ग्रुप ने तृतीय स्थान एवम सेंट वी पी एस से काव्या प्रथम 6 B द्वितीय आयु 6A तृतीय अनन्या 7A माही 5B ने स्थान प्राप्त किया साथ ही थाल सजाओ प्रतियोगिता में स्नेहा 7B प्रथम स्थान,अनुष्का 8Aद्वितीय स्थान,प्राची 8 B तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और सराहना की,और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और जीवन में कुछ नया व बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का न केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि उनमें नए जोश व मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने विद्यालय के समस्त छात्रों को एवं उपस्थित स्टाफ को रक्षाबंधन के महत्व को बताया तथा इसके पीछे की पौराणिक कथाओं को भी बताया !
आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार-स्नेह का त्योहार है इस दिन बहने अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं तथा कलाई पर राखी बांध कर अपने भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती हैं ।
यह त्योहार हमारे देश में काफी हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव,सोहित कुमार,बृजेंद्र कुमार,अखिलेश,विजय सुधीर, हरिशर,धर्मेन्द्र,विनय,सुनील, संकेत,रामनिवास,दीपक रीता,सोनम,निरत मुस्कान, कुसुम,ज्योति,अशमा,निशा, नजमा,सोनी सहित आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी


















