करहल
संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।…
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ.जे.पी.यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान गाया और देश भक्ति के नारे लगाए गए। तदोपरांत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके उपरांत देश की आजादी में अपनी महान भूमिका निभाने वाले महापुरुषों-महात्मा गांधी,संत विवेकानंद,सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह,रानी लक्ष्मीबाई, सरदार पटेल,डॉ.भीम राव आंबेडकर आदि के चित्रों पर माल्यार्पण किया ।
निदेशक डॉ. जे.पी.यादव ने उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें उपहार में नहीं मिली बल्कि इन महापुरुषों के त्याग,बलिदान एवं काफी संघर्ष के बाद प्राप्त हुई है । हमें इन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को इनके जैसा बनाना चाहिए ।
आज विद्यालय में छात्र – छात्राओं ने इस शुभ अवसर पर कई शानदार झांकियों का प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रजीत यादव, सोहित यादव,बृजेन्द्र,धर्मेन्द्र, सुधीर,सुनील,अखिलेश,विजय, हरीशर,नजमा सैयद, रीता,निसार,सोनी,सिमरन,नीतू, रुचि पूनम,सुरेंद्र,अंशुल,मोहित, बलराम,उर्मिला,शशि,अनीता, संध्या सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी



















