श्री व्यास जी महाराज के बांधा 100 फुट का स्वाफा..
एत्मादपुर
एत्मादपुर के गांव सुरहरा में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री संजय मधुकर जी द्वारा 13 जून से गांव में श्री भगवद कथा रूपी अमृत बरस रहा है आज दिनांक 20 जून को श्री कथा का समापन होगा और कल भंडारा, बीते कल प्रभु श्रीराम और केवट संवाद को सुन लोगों के आंखों में आंसू बह रहे थे कथा पांडाल में कुछ समय के लिए शांत प्रिय माहौल बन गया था l
श्री व्यास जी महाराज के मुखार बिंदु से दिव्य वाणी में कथा सुनने के लिए रोजाना हजारों भक्तों की भीड़ लगी रहती है l
कल शाम को भगवद प्रेमी सुरहरा निवासी अध्यापक एवं युवा नेता नरेंद्र सिंह बघेल ने अपने परिवार और मित्रों के साथ श्री व्यास जी महाराज के सम्मान में 100 फुट की पगड़ी व्यास जी महाराज के सर पर बांधी इतनी लंबी पगड़ी देखकर व्यास महाराज सकते में पड़ गए वहां उपस्थित भक्त आश्चर्य से उस लंबी पगड़ी की ओर देखकर सभी ठाकुर जी महाराज की जय, श्री व्यास जी महाराज की जय, गौरी पुरी बाबा की जय बोलने लगे..
रिपोर्ट
डॉ.रमेश सोलंकी(वरिष्ठ पत्रकार),
एत्मादपुर(आगरा)





















