खबर यूपी के उन्नाव से मौरावा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता के घर में सोमवार देर शाम आग लगा दी, जिससे दो मासूम झुलस गए l पीड़िता को मां ने ससुर और देवर के आलावा अपनी बेटी के साथ गैंगरेप करने वालों पर उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया हैं।
-1 उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 फरवरी 2022 को एक 13 साल की बच्ची से गांव के ही तीन युवक अरुण, सतीश और अमन ने दुष्कर्म किया था। दुश्ककर्म से पीड़ित बच्ची गर्भवती हो गई थी। उसने जिला महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बच्ची के मां बनने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। घटना के बाद पीड़िता ने बताया की आरोपी लगातार उसपर सुलह करने का दबाव बना रहे थे। सुलह न करने की वजह से आरोपियों ने घर में आग लगा दी। आग से गृहस्थी का सामान जल गया। दुष्कर्म पीड़िता की मां का आरोप है कि नामद आरोपियों ने मुकदने में सुलह न करने पर उसके घर में आग लगाई है। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग में झुलसे मासूम
भीषण आग में दुष्कर्म पीड़िता का चार माह का बच्चा और उसकी तीन महीने की बहन गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसे दोनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना पर सर्किल अधिकारी पुरवा संतोष कुमार ने कहा कि पीड़िता के घर को उसके ससुर और देवर ने कथित तौर पर आग लगा दी थी, इसके अलावा आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। उन्होंने कहा, “पीड़ित की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी संभव बनाने के प्रयास जारी हैं। “सीओ ने कहा “पीड़िता के चार महीने के बेटे और उसके रिश्तेदार की तीन महीने की बेटी सहित दो शिशुओं













