Agra : थाना कागारौल के बिसहरा गांव में 20 जनवरी को पांच अज्ञात वैन सवारों ने नाबालिग 12 वर्षीय वर्शिका को हाथ पकड़ कर वैन में खींचने की कोशिश की थी।बालिका सुबह कूड़ा डालने घर से बाहर सड़क किनारे कूड़ा घर गई थी।पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की थी।पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैन को ढूंढ निकाला। दो लोगों यूनिश खान और रमजानी निवासी कुठावली, थाना मलपुरा को अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में जेल भेज दिया।जबकि अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।
बुधवार सुबह 11 बजे एक प्रतिनिमण्डल पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह से मिला।
भाजपा नेता गोविंद चाहर ने कहा कि वैन में सवार अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।आरोपी को एक धारा लगाकर जेल भेज दिया जबकि उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए थी।उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर मुकद्दमें दर्ज हैं।
पीड़ित देवेंद्र सिंह ने कहा कि हमें न्याय चाहिए।
पुलिस आयुक्त ने सभी की बात सुनकर प्रतिनिधिमंडल को कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।
मौके पर गोविंद चाहर,पत्तो प्रधान कुलदीप,देवेंद्र,गोपाल प्रधान,धन्ना प्रधान,सुनील सिंह, दुर्गेश प्रधान, हेमंत चाहर,अरविंद,पप्पी,लालू सिंह,मान सिंह आदि लोग थे।
रिपोर्ट – योगेश कांत



















