मैनपुरी,
27 अप्रैल 2026
मैनपुरी DM एक्शन में: फार्मर रजिस्ट्री सुस्त,सफाईकर्मी सस्पेंड,नल में पानी नहीं
जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को त्रिलोकपुर और कुचेला गांव का औचक निरीक्षण किया।
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
DM ने उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिए कि लेखपाल,पंचायत सचिव, पंचायत सहायक,ATM,BTM समेत सभी ग्राम स्तरीय कर्मियों को लगाकर सुबह-शाम फार्मर रजिस्ट्री का काम कराया जाए।
त्रिलोकपुर में 1771 और कुचेला में 1132 किसानों की रजिस्ट्री बाकी।
कुचेला के लेखपाल अवध बिहारी को अवशेष रजिस्ट्री तत्काल पूरी करने को कहा।
निरीक्षण में मुख्य मार्ग से पंचायत घर तक का संपर्क मार्ग टूटा मिला।
नालियों में गंदगी,पंचायत घर परिसर में घास-फूस और खराब हैंडपंप देख DM नाराज हुए।
सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि: विकास कार्यों में लापरवाही पर प्रबल प्रताप पर कार्रवाई।
सफाईकर्मी सस्पेंड संजू को तत्काल प्रभाव से हटाकर नए सफाईकर्मी की तैनाती के आदेश।
खराब हैंडपंप प्राथमिकता पर ठीक कराने के निर्देश ताकि गर्मी में ग्रामीणों को दिक्कत न हो।
गांव में ओवरहेड टैंक,ट्यूबवेल, पाइपलाइन बिछी है और घरों में नल कनेक्शन भी लगे हैं,लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सप्लाई नहीं हो रही।
DM ने अधिशासी अभियंता जल निगम को गांव का दौरा कर हर घर नल से स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत घर तक जाने वाले मार्ग पर 10 दिन में CC रोड बनवाकर फोटो उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हरेंश कर्दम,ग्राम प्रधान विमल चंद्र,अनिल सक्सैना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















