मैनपुरी-
12 अगस्त 2025:
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी स्थल स्थित कादम्बरी पंडाल में आयोजित”तिरंगा महोत्सव”कार्यक्रम में जनसामान्य, छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए देशभक्ति की अलख जगाई।
यह आयोजन “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत किया गया,जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों और सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत ऊर्जा से भरपूर थीं और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर एक सशक्त संदेश दिया।
उन्होंने बेवर के तीन अमर क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए उपस्थितजनों से आह्वान किया कि जनपद की स्वाधीनता संग्राम में भूमिका से नई पीढ़ी को अवगत कराएं।
उन्होंने यह भी बताया कि अब प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने की अनुमति है और इसके लिए झंडे जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने सभी विद्यालयों से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लाइट्स से सजे और देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को गरिमामयी बनाएं।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत तभी साकार होगा जब हम अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करेंगे और स्वदेशी अपनाते हुए स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाएंगे।
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने “हर घर तिरंगा” को भारतवासियों के लिए गर्व का प्रतीक बताया और तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। कलाकार बंदा बैरागी और सुदिति ग्लोबल की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से कार्यक्रम स्थल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया गया सम्मानित
रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम – कुं. आर.सी. इंटर कॉलेज, द्वितीय – पी.एम. श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, तृतीय – सुदिति ग्लोबल एकेडमी
पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम – कशिका श्रीवास्तव, द्वितीय – शाजिया (दोनों आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज), तृतीय – राखी राजपूत (क्रिश्चियन इंटर कॉलेज)
निबंध प्रतियोगिता: प्रथम – अल्फी कुमारी (रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल), द्वितीय – अवंतिका (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज), तृतीय – चांदनी (आर.सी. इंटर कॉलेज)
जूनियर पेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम – प्रियंका (उ.प्रा. वि. नगला जुला), द्वितीय – ईशू (प्रा. वि. नगला केही), तृतीय – मानवी (पूर्व मा. वि. धरमंगदपुर जौराई), विशेष सम्मान – रश्मि (धरमंगदपुर)
सम्मान: सुदिति ग्लोबल एकेडमी को बेहतरीन बैंड वादन,रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल को उत्कृष्ट तिरंगा रैली के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी,शिक्षाधिकारी, जनप्रतिनिधि,शिक्षक,छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी