मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में अवधेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी आशुतोष पांडेय को 114 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। अवधेश यादव की इस जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं, सचिव पद पर भी विजेंद्र यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। चुनाव के नतीजे आने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
बार एसोसिएशन के इस चुनाव में सदस्यों ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की। विजयी उम्मीदवारों ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मो0-8433480854
मैनपुरी















