करहल
ऑपरेशन जागृति के तहत क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने छात्रों को किया जागरूक
करहल,25 सितंबर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में”ऑपरेशन जागृति”अभियान के तहत जैन इंटर कॉलेज करहल के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराध,महिला सुरक्षा,यातायात नियमों के प्रति सतर्क रहना है।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ललित भाटी ने भी छात्राओं को महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों,आत्मरक्षा के तरीकों और साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जागरूकता से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे,जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना और उन्हें समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनाने में मदद करना है।
क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन जागृति” के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में जारी रहेंगे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी















