
गोला तहसील के अंतर्गत थाना भीरा क्षेत्र में एक कांवरियां की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना रात के लगभग 8:30 बजे की ही जब मझगई से कांवरियों का एक जत्था छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ शिव मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिए शाम को हुआ था । घटना भीरा थाना क्षेत्र के सांई मन्दिर के निकट भक्तों की टोली पहुंची। ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा एक किशोर बालक अचानक सड़क पर गिर गया। उस पर ट्राली का पहिया चढ़ जाने से कांवरिया की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीरा थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी मयफोर्स बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सील कर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया । कांवरिये का नाम रितेश पुत्र स्वामी दयाल उम्र16 बर्ष निवासी मझगईं बताया जा रहा है । शनिवार की शाम को भगवान भोलेनाथ के चल रहे पवित्र माह सावन को लेकर कांवड़ियों का जत्था शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को रवाना हुआ था। जिसमें मझगई से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों का जत्था पैदल भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना
हुआ था। शिव भक्तों ने बताया कि शारदा नदी से पवित्र मां शारदा का जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों का जत्था भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भजनों पर झूमता हुआ आगे बढ़ रहा था।जब यह जत्था पहुंचते-पहुंचते भीरा से पहले सांई मंदिर के पास पहुंचा, तो वहीं पर यह घटना घटित हो गई ।













