लखीमपुर खीरी। मंगलवार की शाम पुलिस चौकी सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव मूडा दीक्षित निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर संदिग्धअवस्था में मिला शव। युवक की हत्या करने की आशंका जता रहे ग्रामीण। ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को सूचित किया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 3 बच्चों के सर से उठा पिता का छाया। मूड़ा दीक्षित निवासी संजीत कुमार दीक्षित पुत्र उत्तम कुमार दीक्षित का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में मिला शव।
चौकी प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया है तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम होने पर पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट : श्याम सिंह















