बैतूल :आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद जी पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई हो _एड राकेश महाले
बैतूल से पुर्व प्रत्याशी आमला सारनी विधानसभा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुर्व प्रत्याशी गोगपा आमला सारनी विधानसभा एड राकेश महाले ने कहा कि जैसा कि दिनांक 28.06.2023 को सहारनपुर के देवबंद में मनुवादी सोच रखने वाले कुछ अज्ञात हमलावरों ने आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी पर सुनियोजित जानलेवा हमला किया गया है। जो बेहद गंभीर है आक्रोशित करने वाली घटना है। भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी द्वारा पूर्व में कई बार अपनी सुरक्षा व जान के खतरे के संबंध में सहारनपुर एसएसपी व डीजीपी पुलिस लखनऊ व मुख्यमंत्री महोदय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था। परंतु शासन प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को जानबूझकर गंभीरता से नहीं लिया जो बहुत ही निराशाजनक है उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन की शिथिलता पूर्ण के कारण ही यह घटना घटित हुई है । शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण ही प्रदेश में ऐसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी बहुजन समाज लोकप्रिय बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। पच नहीं रहा है। आँखों में खटक रहे है। चुभ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी मैगज़ीन TIME में कैसे आ गया? दुनिया की नंबर-1 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी क्यों बुला रही है? अब करें तो क्या करें??हैं जिसमें बहुजन समाज के लाखों लोगों की आस्था और विश्वास है एवं उक्त घटना के कारण समाज के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है भीम आर्मी लगातार आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा की मांग करती रही है। इस मांग पत्र के माध्यम से हम महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिख कर विनम्र निवेदन किया हैं कि उक्त मामले की गंभीरता को समझते हुए उक्त मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए उक्त मामले में दोषी अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तारी करते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और दोषियों के विरुद्ध रासुका के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाए तथा आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए उन्हें स्पेशल जेड सुरक्षा अविलंब उपलब्ध कराई जाए।एड राकेश महाले कहा कि समस्त बहुजन समाज की और के लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त मांगों को अविलंब पूरी करें करने की कृपा करें अति कृपा होगी।
निम्नलिखित मांगे:-
1. उक्त घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
2. माननीय चंद्रशेखर आजाद जी को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
3. उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलवाई जाए।
एड राकेश महाले
आमला सारनी विधानसभा
जल जंगल जमीन जीवन बचावो आंदोलन म प्र
गोंडवाना समग्र कांर्ति आंदोलन भारत
भीमा आर्मी मध्यप्रदेश
अम्बेडकरी विचारक
रिपोर्ट जितेंद्र कापसे















