खेरागढ़ – अपर पुलिस आयुक्त आगरा केशव चौधरी शनिवार दोपहर अचानक थाना खेरागढ़ पहुंचे थाने पर उपलब्ध हथियारों से लेकर बैरक की गहनता से जांच की अपर आयुक्त पुलिस केशव चौधरी ने थाने की साफ सफाई आदि को देखा और थाने के माल खाना, मैस, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैराकों का गहनता से देखा। साथ ही रिकार्ड रूम को व्यवस्थित करने के निर्देष दिये । थाने के सभी हथियारों की भी जांच की। थाने आने वाले सभी फरियादीयों की समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा। इस मौके पर एसीपी महेश कुमार थाना प्रभारी राजीव कुमार अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।















