हापुड़ की जनपदीय साइबर सेल टीम व थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने फर्जी ग्राहक सेवा केन्द्र(CSP) लेकर AEPS के माध्यम से लोगों के कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से 3,100/-रुपये, 35 रबर अंगूठे क्लोन, 03 मोबाइल फोन, 03 फर्जी आधार कार्ड इत्यादि सामान बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जो अब तक करीब सैकड़ों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रांजैक्शन कर आर्थिक लाभ कमा चुके हैं।यह गिरोह यूपी के अलग-अलग जनपदों में सक्रिय था।















