थाना सदर की न्यू सुरक्षा विहार कालोनी का है। यहां के रहने वाले ललित शर्मा ने बताया की उन्होंने अपने 12 साल के बेटे भूमित शर्मा के जन्मदिन पर उसे साइकिल दिलाई थी। शनिवार को सुबह 9 बजे भूूमित स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ था। स्कूल वैन आने से पहले वो कालोनी में साइकिल चला रहा था। स्कूल वैन आने पर वो जल्दबाजी में घर के गेट पर साइकिल छोड़ कर स्कूल चला गया।
स्कूल बैग टांग आए थे चोर
ललित ने बताया की कुछ देर बाद एक साइकिल पर दो किशोर पिट्ठू बैग पीठ पर टांग कर कालोनी में घूम रहे थे। उन्हे देखकर ऐसा शक नहीं हुआ की यह लोग चोर होंगे। करीब पौन घंटा घूमने के बाद उन्होंने घर के बाहर साइकिल रोकी और पीछे कैरियर पर बैठे किशोर ने साइकिल से उतर कर उनके घर के बाहर खड़ी उनके बेटे की साइकिल उठाई और दोनों लोग वहां से फरार हो गए।















