-यूपी के उन्नाव से पुरवा कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मरुई निवासी बिमला देवी पत्नी पप्पू गोस्वामी के घर में घुसकर महिलाओ के साथ बतमिजी किया जब उसका विरोध किया तब दबंगों ने जमकर महिलाओं के ऊपर लाठी डंडों से मारा पीटा।
बताया जा रहा है की ये सब प्रधान के दबंग गुर्गे है ।
पीड़ित महिला ने जब सम्बन्धित पुरवा कोतवाली में तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने उल्टा ही दोनों पक्षों का 151 धारा में चालान कर दिया। वही पीड़ीत महिला का आरोप है कि पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही हैं।
पूरे घटना का विडियो जमकर वायरल हो रहा हैं।















