Anchor — मंदसौर जिले के अंतिम छोर पर बसे गांधी सागर बांध की पुलिया से चंबल नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति बच्चे कुआं खेड़ा से आ रहे थे रास्ते में पुलिया पार करते समय बैग गिर जाने पर महिला ने उन्हें बैग लाने को कहा जब वह उतर कर बैग लेने के लिए जाने लगा तो महिला ने चंबल नदी की पुलिया से छलांग लगा दी महिला के पति विनोद मीणा खेती का कार्य करते हैं इनकी दो बालिका है एक 3 वर्षीय बालिका एवं एक 1 वर्षीय बालिका महिला के कूदने की खबर लगने पर मौके पर गांधीसागर पुलिस पहुंची गोताखोरों की टीम द्वारा नदी के अंदर से महिला की तलाश की जा रही है आखिर महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है SDERF टीम द्वारा सुबह 6:00 बजे से ही रेस्क्यू किया जा रहा है नदी में महिला की तलाश जारी है













