निघासन खीरी
संवादाता यज्ञदेव मिश्र
निघासन थाना क्षेत्र के गांव बेहननपुरवा मजरा बैरिया में सोमवार दोपहर पुलिस ने 1 कुंटल 10 किलो नील गाय के मांस सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 लोग भाग निकले। मौके से मांस काटने के औजार दो अवैध तमंचा और 95850 रुपए नगद बरामद हुए हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि बेहनन पुरवा गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री का बड़ा कारोबार चल रहा है। जिस पर पुलिस चौकी पढुवा और ढखेरवा की संयुक्त टीम ने औचक छापा मार कारवाई किया। कार्रवाई के दौरान बाबू उर्फ मोहम्मद शहरीर, व उसका भाई इसरार हुसैन और अहमद हुसैन के घर से 1 कुंटल 10 किलो नील गाय का मांस बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से चार आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए उक्त तीनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचा दो कारतूस मांस काटने के औजार और तराजू के साथ ही 95850 रुपए नगद बरामद हुए हैं।
सीओ निघासन राजेश कुमार ने बताया की तीन लोगों को अवैध मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तलाश जारी है।
……………………………………………
अवैध मांस कारोबारियों पर नहीं है पुलिस का भय
निघासन थाना क्षेत्र में आए दिन प्रतिबंधित पशुओं का वध कर उनके मांस की बिक्री के कारोबार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मगर पुलिस प्रशासन इस कारोबार में नकेल कसने में नतमस्तक होती नजर आ रही है। परिणाम यह है की अपराधी बिना किसी भय के प्रतिबंधित पशुओं का वध कर उनके मांस बिक्री का धंधा जमाए पड़े है। अभी कुछ दिन पूर्व ही गांव पठानन पुरवा में बड़ी मात्रा में अवैध मांस पकड़ा गया था जिसके चलते तत्कालीन इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया था व संबंधित पढुवा चौकी इंचार्ज पर निलंबन की कार्यवाही हुई थी।













