ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण हेतु विकास खण्ड खंदौली की 18 ग्राम पंचायत के स्वयं सहायता समूहों से चयनित महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सहयोग से बस द्वारा ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया आगरा जनपद से 500 महिलाओं को राष्ट्रपति भवन मे नवनिर्मित अमृत उद्यान के भ्रमण हेतु भेजा गया है जिसमे ब्लॉक खंदौली के स्वयं सहायता समूहों से 50 महिलाएं सम्मिलित हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे यह सराहनीय कदम है केंद्र सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किए जाने के क्रम मे यह एक पहल है जो गांव के परिवेश से अलग अन्य स्थानों के भ्रमण से समाज मे महिलाओं की भूमिका को बढ़ाएगा, इस मिशन की शुरुआत करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया ,इस अवसर पर एडीओ आईएसबी ऋषि कुमार, बीडीओ फतेहाबाद, रवि कुमार डीपीएम, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अनुराधा वर्मा , धनपत सिंह , सुरेंद्र सिंह , समूह सदस्य अन्नू वर्मा ,उषा , प्रीति ,मीना चौहान ,सोनिया , सपना , रेनू, मीना देवी सम्मिलित रहे।















