लखीमपुर खीरी
रिपोर्टर अंकित दीक्षित
लखीमपुर खीरी।थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा भीखमपुर चौकी पर खबर संकलन करने गए पत्रकार के साथ सिपाही लवकुश गुप्ता ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग और तो और सिपाही लवकुश गुप्ता ने पत्रकार से कुर्सी छोड़ने की बात कही। जबकि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रशानिक एवं पुलिस प्रशासन से पत्रकारो के साथ बेहतर तालमेल बनाए जाने की बात आए दिन सामने आती है इस सब को धता बताएं हुए भीखमपुर चौकी के सिपाही। पत्रकार पर मुक़दमा लिख दिया जाएगा यह कह कर पत्रकार को धमकाने की धमकी दी है पत्रकार को इस बात से भय है उक्त सिपाही की हनक और तानाशाही से ऐसा प्रतीत हो रहा था की जैसे वह पुलिस का मुखिया हो उक्त पत्रकार से हुई अभ्रता से पत्रकारों में रोष ब्याप्त है अगर सिपाही लवकुश गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकारो द्वारा आगे की रणनीति बनाने की बात कही जा रही है















