थाना मितौली
पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व मे थाना मितौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.02.2023 को समय करीब 15.10 बजे अभि0 संदीप पुत्र रामासरे नि0 ग्राम रमपुरवा थाना मितौली जनपद खीरी को रमपुरवा कोल्हू के पास बहद ग्राम रमपुरवा से 10 ली0 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 86/2023 धारा 60 आबकरी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री सचिन पवार
2. हे0का0 वेदप्रकाश
3. का0 सर्वेश
गिरफ्तार अभियुक्त – संदीप पुत्र रामासरे नि0 ग्राम रमपुरवा थाना मितौली जनपद खीरी













