लखीमपुर खीरी निघासन कस्बे से सटे हिमांशु पटेल के फार्म हाउस के पास सार्वजनिक स्थान पर नशेड़ियों द्वारा गैंग बनाकर शराब पीना मंहगा पड़ गया, निघासन पुलिस ने नकेल लगाते हुए करीब नौ लोगों को उनकी बाइक सहित हिरासत में लेकर सुषंगत धाराओं में जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक खीरी जीपी शाहा के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाये जा रहे वारण्टी, वाछिंत व संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित सार्वजनिक स्थानों की चैकिंग के दौरान निघासन इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में निघासन पुलिस बल द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गिरोह बनाकर शराब पी रहे 09 लोगों में से लवकुश कुमार मौर्या पुत्र उत्तम कुमार मौर्या, विनीत कुमार पुत्र रामदुलारे, अरविन्द कुमार मौर्या पुत्र परशुराम मौर्या निवासीगण ग्राम मोहनलालपुरवा थाना निघासन खीरी, सतीश कुमार पुत्र राम प्रसाद, अमित कुमार पुत्र शत्रोहन लाल निवासीगण ग्राम छींटनपुरवा थाना निघासन खीरी, अनिल मौर्या पुत्र कृष्णानन्द निवासी बस्तीपुरवा थाना निघासन खीरी, सचिन मौर्या पुत्र तोताराम निवासी भजनपुरवा थाना निघासन खीरी, लोकेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी मझलीपुरवा थाना निघासन खीरी, सतेन्द्र प्रताप पुत्र रामनाथ मौर्या निवासी ग्राम भंवरापुरवा को निघासन कस्बे से सटे ढखेरवा चौराहा रोड पर स्थित हिमांशु पटेल के फार्महाऊस के पड़ोस से 7 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया, उक्त सभी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 290 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर निघासन कि इस कार्यवाही के चलते इलाके के नशेड़ियों में हड़कंप मच गया
रिपोर्ट – तौहीद खान













