मैनपुरी में श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में 13 अप्रैल दिन सोमवार को सायं 7 बजे कादंबरी रंगमंच पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
माँ शीतला के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक ब्रजेश शांडिल्य,सुमित सैनी और भजन गायिका अक्षिता सिंह अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
आधा दर्जन से ज्यादा झांकियां का प्रदर्शन :
देश विख्यात अमर तिलकदारी झांकी ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण, महाकाल,काली मां,हनुमान जी व गणेश जी सहित आधा दर्जन से ज्यादा झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा।
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम:
सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 50 वॉलिंटियर श्रोताओं / श्रद्धालुओं की मदद में रहेंगे तत्पर रहेंगे।
आयोजन स्थल पर आकर्षक मंच,साउंड व्यवस्था और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं से अपील:
संयोजक के के मिश्रा ने जनपद व आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















