करहल
मोहल्ले के लोगों ने पोल लगबाने की बिधुत विभाग से की मांग
सर के ऊपर झूलते हैं करंट के बिधुत तार,मोहल्ले में एक भी बिजली का खंभा नहीं
घरों के छज्जों के नीचे झूलते बिजली के ये तार रोज़ाना हादसों को दावत दे रहे हैं।
जहाँ बिजली विभाग द्वारा पोल न लगाने पर लोग बिजली के तारों को बांस पर बाँध कर बिजली का इस्तेमाल करने पर मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों आए तूफ़ान में कुछ तार गिर गए थे !
जिसे लोगों ने किसी तरह जोड़ कर दोबारा बांध दिया। बरसात के दिनों में गीली ज़मीन पर तार गिरने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।
समय समय पर बांस के बल्ले टूट जाते हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यह नज़ारा कृष्णा नगर किशनी रोड करहल मोहल्ले का है !
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी















