कासगंज
गोरहा नहर में मिला वकील मोहिनी तोमर महिला का शव
महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या,नहर में तैरता मिला शव,बड़े आंदोलन की तैयारी में अधिवक्तागण !
उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के कासगंज से एक सन सनी खेज़ मामला सामने आया है।
जहां सिविल कोर्ट कासगंज की महिला अधिवक्ता को अगवा करके उसकी निर्मम हत्या हुई है।
मैनपुरी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के देवेंद्र सिंह कटारिया एडवोकेट का कहना है कि अत्यन्त ही घिनौनी हरकत हुई है !
सूचना के अनुसार सिविल कोर्ट, कासगंज की अधिवक्ता श्रीमती मोहिनी तोमर को कोर्ट के गेट से अगवा कर लिया गया और कोर्ट से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर उनका निर्ममता से कुचला हुआ चेहरा व नग्न शरीर रजपुरा नामक नहर में दिनांक 04/09/2024 को तैरता हुआ मिला।
खबर एक्सपर्ट















